पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम भेटा सेरा निवासी लापता युवक का चार दिन भी सुराग नहीं लगा। परेशान परिजनों ने पुलिस पर मामले में ढिलाई का आरोप लगाया है।
भेटा सेरा निवासी उमेश पांडे (37) नगर के पांडेगांव में अपनी पत्नी अंजू और सात वर्षीय बेटी के साथ किराये के मकान में रहता है। वह पुलिस लाइन रोड स्थित एक कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत करता है। बीती सात जनवरी को वह घर से काम के लिए लिकला और तभी से लापता है। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। चार दिन बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है जिससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। परिजनों ने कहा कि जल्द ही उमेश का पता नहीं चला तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। सीओ केएस रावत ने कहा कि लापता युवक की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।