फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: माइनस में पहुंचा पारा, फिर भी नहीं जले अलाव

Wed, 13 Dec 2023 09:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी/ पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्का हिमपात होने के बाद मुनस्यारी का पारा माइनस में पहुंचने लगा है। ठंड का असर पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित जिले भर में हो रहा है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद अभी तक अलाव जलाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन


दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है। सूर्यास्त के बाद पाला गिरने से शाम और सुबह ठिठुरन बढ़ जाती है। मंगलवार को जिले के धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्का हिमपात होने से मुनस्यारी का तापमान रात में माइनस एक डिग्री पहुंचने लगा है। मुनस्यारी के सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह चिराल का कहना है कि सुबह के समय स्टेशन और सार्वजनिक क्षेत्रों में यात्री, मजदूर ठंड से ठिठुरते रहते हैं। उनके लिए अलाव का प्रबंध किया जाना चाहिए।
जनमंच सोर के संयोजक भगवान सिंह रावत ने प्रशासन से पिथौरागढ़ नगर सहित अन्य कस्बों में सुबह शाम अलाव जलाने की मांग की है। उनका कहना है कि अलाव जलने से सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित, मजदूर या अन्य लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


किसानों की सब्जियों पर पड़ने लगी पाले की मार
चंपावत/लोहाघाट। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। सुबह गिर रहे पाले से किसानों की फसल जलने लगी हैं। सहायक उद्यान अधिकारी आशीष रंजन खर्कवाल ने बताया कि पाले की मार पेड़-पौधों, फलों और साग-सब्जी पर काफी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि सब्जियों पर पाला गिरने से सब्जियां जलने के साथ पीली पड़ जा रही हैं। वहीं सिटरस फलों के पेड़ों पर आ रही नई कलियां जल जा रही हैं। उन्होंने किसानों को सब्जियों को पाले से बचाने के लिए शाम के समय खेतों की सिंचाई करने, खेतों के पास धुंआ लगाने की सलाह दी है।
इधर कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में अलाव जलाए जा रहे हैं। वहीं लोनिवि के ईई संजय चौहान ने बताया कि पाले वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें