फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड़दंगियों पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज होगा

Wed, 08 Mar 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला में होली के दौरान शांति व्यवस्था के लिए बुलाई गई बैठक में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के दौरान हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। इस बार कालिका, दोबाट, निगालपानी में पुलिस की विशेष गश्त की जाएगी। धारचूला आने वाली रोड पर होली के दौरान कई जगह अवैध वसूली करने वाले अराजक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। इस बार ऐसे तत्वों को पकड़कर पुलिस थाने ले जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ रंगदारी करने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


थाने में हुई बैठक में थानाध्यक्ष अजय शाह ने कहा कि होली के दौरान शराबखोरी और हुड़दंग के आशंकाएं ज्यादा रहती हैं। आम नागरिकों से अपील की गई कि होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जागरूकता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि इस बार दोपहिया वाहनों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। एल्कोमीटर से वाहन चालकों की चेकिंग होगी। यदि कोई ड्राइवर शराब पिया हुआ मिला तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इस बार कालिका, दोबाट, निगालपानी आदि जगहों पर विशेष गश्त की जाएगी, ताकि युवा वर्ग इन सुनसान जगहों पर वाहनों से चंदा वसूली न कर सकें। ऐसा प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बार आकस्मिक स्थिति में एसएसबी से भी सहयोग लिया जाएगा और 108 आपात वाहनों को अलर्ट में रखा जाएगा। ताकि दुर्घटना के स्थिति में दिक्कत न आए। बैठक में जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, भीम सिंह रावत, व्यापार संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव नवीन खर्कवाल, गुमान सिंह बिष्ट, लक्ष्मण बहादुर, इरशाद अहमद, अब्दुल कलाम, हरीश गुंज्याल, अरविंद वाल्मीकि, वीरेंद्र गर्ब्याल आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन


होली शांतिपूर्वक मनाने की अपील
डीडीहाट। होली एवं विधानसभा चुनाव की मतगणना के समय पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापारियों और नागरिकों की बैठक ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी केवलानंद आर्य ने कहा कि होली को शांतिपूर्वक मनाएं। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति न हो, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। थानाध्यक्ष जीएस सामंत ने व्यापारियों को पुलिस द्वारा किए जा रहे इंतजामों की जानकारी दी। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल साह, गोविंद बल्लभ भट्ट, ललित भंडारी, शेर सिंह साही, गणेश लाल साह, दीवान साही आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें