फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला के खोतिला कस्बे में फिर भूस्खलन

Sat, 12 Aug 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला के खोतिला में भूस्खलन से इस तरह फट रही पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूस्खलन से नगर से सटे खोतिला कस्बा के पास पहाड़ी पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई है। इससे खोतिला में रहने वाले 300 परिवार खतरे में हैं। पिछले साल चार अक्तूबर को भी खोतिला में भारी भूस्खलन हुआ था। तब से लेकर अब तक भूकटाव रोकने के कदम नहीं उठाए गए हैं। वर्तमान में खोतिला की पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है और आवागमन के रास्ते दब गए हैं। लोग जोखिम उठाकर बाजार आ रहे हैं। भूस्खलन को देखते हुए कई परिवार धारचूला बाजार में किराए के कमरों में रहने लगे हैं।
विज्ञापन


खोतिला युवा संगठन के अध्यक्ष कृष्ण सिंह नपलच्याल के अगुवाई में लोगों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों और एसडीएम से मुलाकात कर समस्या हल करने की मांग की। कहा कि टीवी टावर से धारचूला तक ग्रामीणों के आने-जाने के लिए वाहन लगाया जाए, ताकि लोगों को सुविधा हो सके। पीएमजीएसवाई खोतिला के लिए जो सड़क बना रहा है, उसके मलबे से पैदल रास्ते बंद हो गए हैं। साथ ही उन्होंने खोतिला की पेयजल सप्लाई बहाल करने की भी मांग की।

एसडीएम आरके पांडे ने पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता कैलाश चंद्र से कहा कि रास्ते पर गिरा मलबा हटाया जाए और जल संस्थान के अवर अभियंता रमेश गर्ब्याल से कहा कि टूटी पेयजल लाइन ठीक की जाए। भूस्खलन के साथ निकल रहा मलबा महाकाली में गिर रहा है। इस कारण नदी का प्रवाह रुकने की आशंका बन गई है। भूस्खलन के साथ कई पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। खोतिला के लोग भारी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें