फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में कैश की कमी, लोग अब भी कतार में

Tue, 06 Dec 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के बैंकों में कैश का संकट समाप्त नहीं हुआ है। रिजर्व बैंक से अब तक जिले को सीधे करेंसी नहीं भेजी गई है। इस कारण बैंक भुगतान देने में कंजूसी बरत रहे हैं। अब तक रिजर्व बैंक की गाइड लाइन के अनुसार ही काम हो रहा है। बैंकों से लोग जितना भुगतान मांग रहे हैं, उतना दे पाना संभव नहीं हो रहा है। इस कारण कैश की कमी हर व्यक्ति के सामने है। लोग अब भी बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन में लगे हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से आरबीआई द्वारा मांग के अनुरूप पैसा नहीं देने से बैंकों की हालत खराब होती जा रही है। अब तक 500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद एसबीआई की पिथौरागढ़ स्थित मुख्य शाखा में एक बार ही नोट आए हैं। आए हुए नोटों में ज्यादा नोट 2000 के थे और बैंकों में पुराने नोट तो खूब जमा हो रहे हैं, लेकिन नए 2000 और छोटे नोट बहुत की कम मात्रा में जमा हो रहे हैं। इसी कारण भुगतान में समस्या आ रही है। बैंक के अधिकारी किसी तरह भुगतान की स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हैं। स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक एके जोशी ने बताया कि यदि एक बार में 100 करोड़ रुपए की नगदी और साथ में 500 का नया नोट आ जाए तो समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। 

अब 15 जनवरी तक जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट
नोटबंदी के बाद पैदा हो रही अफरा-तफरी की स्थिति के बीच स्टेट बैंक ने पेंशनरों के लिए जीवित प्रमाणपत्र जमा करने की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ा दी है। पेंशनरों के लिए पहले 30 नवंबर तक जीवित प्रमाणपत्र देना अनिवार्य किया गया था। स्टेट बैंक के प्रबंधक एके जोशी ने कहा कि पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र जमा करने में जल्दबाजी नहीं करनी है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक के सभी एटीएम बंद
कैश की कमी के कारण स्टेट बैंक के नगर क्षेत्र के सभी 13 एटीएम बंद हैं। मुख्य शाखा का एटीएम भी बंद चल रहा है। स्टेट बैंक से विवाह के लिए अब भी मात्र 24 हजार रुपए का ही भुगतान किया जा रहा है। बीमार लोगों को भी इतनी ही रकम मिल रही है। स्टेट बैंक चेक या काउंटर भुगतान से सिर्फ छह हजार रुपए ही दे पा रहा है। सहायक प्रबंधक दीपक सिंह को यह व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें