फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बच्चों को दिखाने के लिए पहुंचाई बाइक

Mon, 13 Jul 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना विकासखंड के दूरस्थ बोकटा गांव के पांच जुनूनी युवाओं प्रवीण सिंह, रमेश सिंह, विनोद सिंह, ललित सिंह और देव सिंह ने गांव के छोटे-छोटे बच्चों को बाइक दिखाने के लिए छह किलोमीटर पैदल रास्ते से मोटरसाइकिल गांव में पहुंचा दी।
विज्ञापन


बोकटा गांव के मुवानी से दूरी आठ किलोमीटर है, जबकि धुरोली से बोकटा पहुंचने के लिए छह किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता है। पिथौरागढ़ कालेज में पढ़ने वाले बोकटा गांव के यह युवा जब अपने गांव पहुंचते तो छोटे बच्चों को मोटरसाइकिल की सवारी का अनुभव बताया करते थे। इन बच्चों ने अब तक मोटरसाइकिल नहीं देखी।

सोमवार को इन युवाओं ने धुरोली से मोटरसाइकिल को पैदल रास्ते से खींचकर बोकटा स्कूल के आंगन में पहुंचा दिया। इन युवाओं ने बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने, उसमें बैलेंस बनाने के तरीके भी बताए। गांव के छोटे बच्चे मोहित, नीरज, पंकज आदि मोटरसाइकिल को देखकर बेहद खुश हुए। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि बोकटा तक सड़क निर्माण के लिए कई बार आश्वासन मिल चुके हैं, लेकिन सड़क अब नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें