चंपावत। प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाला जनता मिलन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। 23 नवंबर यानी सोमवार को प्रस्तावित कार्यक्रम नहीं होगा।जिला प्रशासन ने जनता मिलन कार्यक्रम में अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें रखने के लिए आने वाले नागरिकों से कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना का संज्ञान लेने की अपील की है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि आगामी जनता मिलन कार्यक्रम की तिथि की सूचना अलग से जारी की जाएगी।