धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के छार्छुम में काली नदी पर बनाए गए मोटर पुल का उद्घाटन सोमवार को दोपहर 12 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ऑनलाइन करेंगे। उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए इस पुल के उद्घाटन की तैयारियां कर ली गई हैं। इस अवसर पर डीएम, एसपी, एसएसबी के अधिकारी और लोनिवि अधिकारियों के साथ ही नेपाल के दार्चुला के सीडीओ सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।