झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी के दशरथ चंद नगरपालिका 2 देहिमांडू स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां निंगलाशैनी मंदिर की जात धूमधाम के साथ संपन्न हुई। जात में नेपाल के साथ ही भारतीय श्रद्धालु शामिल रहे। माना जाता है कि निंगलाशैनी माता की 7 बहनें हैं। जिनमें बैतड़ी पुजारा गांव स्थित मां रणशैनी त्रिपुरा सुंदरी भी शामिल हैं। देहिमांडू स्थित निंगलाशैनी शक्तिपीठ में वर्ष में चार बार जात आयोजित होती है। निंगलाशैनी शक्तिपीठ भनारकक्ष के संरक्षक चक्र बहादुर बोहरा ने बताया कि जात में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता निंगलाशैनी के दर्शन किए।