धारचूला (पिथौरागढ़)। गोठी आईटीबीपी कैंप के कमांडेंट और जवानों के साथ अभद्रता के मामले में आरोपी अतिथि शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि आईटीबीपी के कमांडेंट और जवानों ने बीते दिनों अतिथि शिक्षक कुलदीप भट्ट पुत्र हरीश चंद्र भट्ट, निवासी बलुवाकोट पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जांच में आरोप सही मिले तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं विभाग को भी अतिथि शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।