फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विधानसभा में उठेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय का मुद्दा

Sat, 25 Apr 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। विभिन्न मांगों के लिए एक अप्रैल से धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को विधायक हरीश धामी ने समर्थन दिया। उन्होंने घोषणा की कि वह आगामी विधानसभा सत्र में कार्य स्थगन के माध्यम से आंगनबाड़ी बहनों की आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

विधायक धामी ने धरनास्थल पर पहुंच कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर हकीकत इसके उलट है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल की अधिसूचना जारी होने के बावजूद सरकार अब तक महिलाओं को उनका वास्तविक हक और आरक्षण नहीं दे पाई है। इधर, जिला पंचायत सदस्य पैय्यापौड़ी दीपशिखा ऐरी ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने मानदेय बढ़ाने और उन्हें बायोमेट्रिक से नहीं जोड़ने की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, दान सिंह बगरी, शंकर धर्मशक्तू, प्रहलाद राम, प्रहलाद रावत, खुशाल हरकोटिया, हीरा चिराल, सुंदर जोहरी, चंद्र गिरी, हरी राम, नंदन टोलिया समेत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें