फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट मामले की जांच शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट में तैनात एसएएसबी पर सोशल मीडिया में पैसे देकर माल सप्लाई करने को किए गए कमेंट के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार देर शाम एसएसबी के अधिकारियों ने झूलाघाट थाने पहुंचकर लिखित तहरीर पुलिस को दी। देर शाम मामले की जानकारी लेने एसएबी के कमांडेंट ने झूलाघाट का दौरा किया।
विज्ञापन

17, 18 और 23 जनवरी को झूलाघाट एसएसबी झूलाघाट एसएसबी नाम से बने पेज पर एसएसबी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। किसी व्यक्ति ने एसएसबी पर पुल खुलते ही भारी मात्रा में सामान सप्लाई करने और प्रतिबंधित बीड़ी को नेपाल भेजने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दो दिन पहले एसएसबी के अधिकारियों ने झूलाघाट पुलिस को इसकी मौखिक सूचना दी थी।
शुक्रवार को एसएसबी के एसएसआई सुंदर सिंह ने लिखित तहरीर पुलिस को सौंप दी हैं। इस मामले में एसएसबी के कमांडेंट एसके सासनी ने झूलाघाट पहुंचकर अधिकारियों से बातचीत की। थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि इस मामले को उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। 55वीं वाहिनी एसएसबी ई कंपनी के एसएसआई करण सिंह ने बताया कि फेसबुक पर गलत टिप्पणी करने के मामले में पुलिस को आज ही तहरीर दी गई है। फिलहाल मामला सुर्खियों में आने के बाद एसएसबी पेज बनाने वाले व्यक्ति ने फेसबुक पेज को हटा दिया है।
विज्ञापन

झूलाघाट थाने में तहरीर मिल गई है। मामले की जांच के लिए सर्विलांस को भेजा जाएगा। जल्द ही गलत भाषा लिखने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया जाएगा। - राजन सिंह रौतेला, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें