फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट परदिक्कत से दिख रहा था बढ़ा हुआ किराया, दरें पहले वाली ही हैं : डीएम

Tue, 06 May 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिल्ली रूट पर संचालित विमान का किराया नहीं बढ़ेगा। तकनीकी दिक्कत से किराया बढ़ा हुआ दिखा रहा था। यात्री पांच हजार रुपये किराया व टैक्स देकर दिल्ली और पिथौरागढ़ के बीच सफर करेंगे, यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कही।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि दिल्ली रूट पर संचालित विमान का किराया तकनीकी दिक्कत से बेवसाइट पर बढ़ गया था। सरकार और कंपनी की तरफ से किराया नहीं बढ़ाया गया है। मामला संज्ञान में आते ही कंपनी की तरफ से दिक्कत दूर कर दी गई है। अब पूर्व में निर्धारित किराये पर ही टिकट बुक होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सस्ती विमान सेवा का लाभ देने के लिए सरकार गंभीर है।
इधर डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि किराये में वृद्धि के लिए एलायंस एयर के महाप्रबंधक और एयर स्टेशन ऑफिसर से वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली से नैनीसैनी तक का किराया टैक्स सहित 5834 और नैनीसैनी से दिल्ली तक किराया 5780 रुपये ही है, इसे बढ़ाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि त्रुटिवश तय किराये से अधिक की बुकिंग हुई है तो उसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने यात्रियों से एलायंस एयर की आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट बुक कराने की अपील की है। एलायंस एयर के अधिकारियों ने बताया कि थर्ड पार्टी से बुक कराए गए टिकट कंपनी के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। यदि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कत के कारण त्रुटिवश युकाडा की निर्धारित दर से किराया अधिक दिखा तो इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें