फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बच गया, मोहल्ला बच गया तो समझो देश बच गया

विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में कोरोना के संबंध में दिशा-निर्देश देते जिलाधिकारी और एसप - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने कोरोना से निपटने के लिए सभी धर्मों के प्रमुखों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को जिला स्तर पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं, सावधानियां, जागरूकता संबंधी जानकारी देने के साथ ही लॉकडाउन का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर ज गया, मोहल्ला बच गया तो समझो देश बच गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को सभी लोग सामाजिक दूरी बनाए रखें। कहा कि लॉकडाउन में सभी घर पर ही रहें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म, समुदाय के बारे में किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करें।
पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने सामाजिक दूरी बनाए रखने, किसी भी प्रकार की सामूहिक भीड़ न करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आरडी पालीवाल, एसडीएम सदर तुसार सैनी, सीओ आरएस रौतेला, धर्मगुरु नीरज जोशी, हरजीत सिंह बाबा, अजय कुमार चरन, राकेश देवलाल, पवन जोशी, गोपू महर, राजेंद्र चिलकोटी, रोहित ओझा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें