फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन शिक्षकों के सहारे चल रहा है कि हाईस्कूल डौड़ा

Tue, 14 May 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीईओ माध्यमिक को ज्ञापन सौंपते पीपली क्षेत्र के लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से लगा पीपली क्षेत्र का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौड़ा तीन शिक्षकों के सहारे चल रहा है। इनमें एक पीटीआई और एक अतिथि शिक्षक हैं। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना है। अभिभावकों ने क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल और डीईओ हवलदार प्रसाद से मुलाकात कर शीघ्र शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने बताया कि डौड़ा हाईस्कूल में वर्तमान में 45 बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय में केवल तीन शिक्षक हैं। इनमें हिंदी और शारीरिक शिक्षक स्थायी जबकि गणित विषय में अतिथि शिक्षक हैं। अन्य विषयों में शिक्षक नहीं हैं। डीईओ माध्यमिक हवलदार प्रसाद ने कहा कि शीघ्र रिक्त विषयों में शिक्षकों की तैनाती का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में भूपाल दत्त भट्ट, वीरेंद्र कठायत, नरेंद्र सिंह, कपिल सिंह, सुरेश कुमार, पदम आदि क्षेत्रवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें