फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जोखिम भरे रास्तों पर 18 किमी चलकर कनार पहुंची स्वास्थ्य टीम

Sun, 07 Sep 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील बंगापानी की दूरस्थ ग्राम सभा कनार के लोग वायरल बुखार से जूझ रहे हैं। ग्राम प्रधान के आग्रह पर एसडीएम धारचूला ने स्वास्थ्य विभा की टीम को गांव में भेजा। करीब 18 किलोमीटर मुश्किल भरे रास्ते से पैदल चलकर गांव पहुंची टीम लोगों का इलाज किया। दुर्गम रास्तों, दरकती जमीन, उफनाए गधेरों और बदहाल क्षतिग्रस्त रास्तों से होकर एकाएक ग्रामीणों का इलाज के लिए बाहर निकलना संभव नहीं होता।
विज्ञापन

रविवार को स्वास्थ्य कर्मी पांच घंटे का जोखिम भरा सफर तय कर गांव पहुंचे और शिविर लगाकर बीमार ग्रामीणों का इलाज किया। ग्राम प्रधान सरिता परिहार ने कहा कि मौसम में बदलाव के चलते गांव में लोग सर्दी-बुखार, पेट दर्द आदि की समस्या से जूझ रहे हैं। मानसून काल में गांव को जोड़ने वाले सभी रास्ते क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में गांव में ही स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। समाजसेवी जगत परिहार ने बताया कि कनार में शिविर लगाकर टीम लौटी तो खेतीखान नाले के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से टीम को काफी जोखिम का सामना करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि गाड़-गधेरे उफान पर थे। ऐसे में रात करीब नौ बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम जान हथेली पर रखकर बरम मुख्य सड़क तक पहुंची। शिविर में डॉ. कविता गुंज्याल, डाॅ. आशुतोष, मयंक गरख्वाल, चंद्रमोहन जोशी, अंजू दुग्ताल, सरिता कड़ियाल व एएनएम माधवी पंत व आशा, प्रियंका, रूपा परिहार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें