फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राज्यपाल ने शिक्षक नवीन चंद्र पंत को किया सम्मानित

Fri, 15 May 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। देहरादून में राज्यपाल ने लोक भवन में आयोजित एआई थीम रूम के उद्घाटन और एआई ऑन व्हील्स वाहन फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के दौरान चंपावत जिला समन्वयक शिक्षक नवीन चंद्र पंत को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिक्षक नवीन को विज्ञान गतिविधियों के प्रभावी संचालन और छात्र-छात्राओं को विज्ञान, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
शिक्षक नवीन ने कहा कि यह सम्मान सभी छात्रों, शिक्षकों और सहयोगियों का है जो विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने में योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कल्कि अभियान के तहत चंपावत के विद्यार्थियों को एआई के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में चंपावत जिले के छात्र अंश गहतोड़ी, अंजलि, प्रियंका, तनुजा, सुमित जोशी, शिक्षिका प्रेमा ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। यहां शिक्षा सचिव रविनाथ रमन और राज्यपाल की अपर सचिव रीना जोशी भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें