फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने देश की जनता से किया धोखा

Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के सम्मेलन में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के जिला स्तरीय सम्मेलन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए कि विदेशों से काला धन कब आएगा और देश के लोगों के अच्छे दिन कब आएंगे। उन्होंने कहा कि देश के भीतर इतनी अराजकता और अस्थिरता का माहौल कभी नहीं देखा गया। केंद्र सरकार अपने आलोचकों को सबक सिखाने के अलावा और कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन


विधायक मयूख महर ने कहा कि देश की भोलीभाली जनता को गुमराह करने वाली मोदी सरकार को सबक सिखाने के लिए अब सभी तरफ से लोग संगठित होने लगे हैं। यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि युवाओं को सब्जबाग दिखाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असली चेहरा अब सामने आने लगा है।

सम्मेलन में भारी संख्या में नौजवान मौजूद थे। सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें