फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देवी सरस्वती की महिमा का किया बखान

Tue, 20 Jan 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। बलतिर गांव में नागीमल छुरमल मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के छठे दिन देवी सरस्वती की महिमा का बखान किया गया। कथावाचक पीयूष उपाध्याय ने देवी सरस्वती के जन्म और उनकी महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि देवी सरस्वती ज्ञान और विद्या की देवी हैं। उनके पूजन से प्राणी को ज्ञान की प्राप्ति होती है। कथा से पहले हरीश चंद्र उपाध्याय और गिरीश चंद्र उपाध्याय ने यजमानों से मूल पाठ और रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वहां यजमान कुंवर सिंह भैसोड़ा, आनंदी देवी, त्रिभुवन सिंह भैसोड़ा, हेमा देवी, हयात सिंह भैसोड़ा, षष्ठी भैसोड़ा, कवींद्र नेवे, हेमा नेवे, प्रहलाद सिंह भैसोड़ा, गोदावरी देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें