पिथौरागढ़। भारतीय व्यापारियों का चौथा दल बृहस्पतिवार को सामान के साथ तिब्बती मंडी तकलाकोट के लिए रवाना होगा। चौथे दल में कितने व्यापारी शामिल होंगे यह आज स्पष्ट होगा। भारत-चीन व्यापार के लिए पहले दल में 16 व्यापारी और 4 सहायक, दूसरे दल में 9 व्यापारी और 8 सहायक और तीसरे दल में 6 व्यापारी और 4 सहायक तिब्बती मंडी तकलाकोट गए थे। इस तरह अब तक तीन दलों में कुल 31 व्यापारी 16 सहायकों के साथ चीन की तकलाकोट मंडी गए हैं। इनमें से 9 व्यापारी तिब्बती मंडी से भारत भी लौट चुके हैं। व्यापारियों का चौथा दल औपचारिकता पूरी कर तकलाकोट मंडी जाएगा। एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि चीन प्रशासन से मिले संदेश के बाद चौथे दल को तकलाकोट भेजा जा रहा है।