फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर धधकते रहे थल क्षेत्र के जंगल

विज्ञापन
थल के जंगल में लगी आग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल के वन क्षेत्र हजेती तथा बर्षायत और वन पंचायत अधौली में चीड़ के जंगल आग की चपेट में आ गए। दोनों जंगल रात भर सुलगते रहे। मंगलवार की शाम को बर्षायत और अधौली के जंगलों में किसी ने आग लगा दी। पिरूल में तेजी से फैली आग से चारों ओर धुआं ही धुआं फैल गया। रात भर जंगल सुलगते रहे। बुधवार को भी वनों की आग नहीं बुझी। अराजक तत्वों द्वारा लगाई आग से जहां जंगल में पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा हैं, वहीं पक्षियों के घोसले भी जल रहे हैं। इस समय पक्षियों का प्रजनन काल होने से पेड़ों और झाड़ियों में घोसले बनाए होते हैं। इससे पक्षियों और उनके अंडों के भी जलकर नष्ट होने का खतरा बना रहता है। दिन भर धूप की तपिश और जंगलों में आग धधकने से तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें