फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण समेत कई मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरे एनएचपीसी कर्मचारी, दिया धरना

विज्ञापन
धारचूला में धरना देते कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। एनएचपीसी कर्मचारी संघ शारदा रीजन के अध्यक्ष कमान सिंह कुंवर के नेतृत्व में पावर स्टेशन कार्यालय तपोवन में कर्मचारियों ने धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा लिए गए सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण, विनिमय और श्रम नियमों में बदलाव करने तथा उद्योगों को मिलाने के फैसले का पुरजोर विरोध किया बीएमएस के अध्यक्ष कमान सिंह कुंवर ने कहा कि सरकार का यह निर्णय मजदूरों के हितों को कमजोर करने वाला है। निजीकरण बढ़ने से कर्मचारियों व मजदूरों का भविष्य खतरे में आ जाएगा। संगठन के महामंत्री मोहन सिंह भाकुनी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय का कर्मचारियों के द्वारा घोर विरोध किया जा रहा है इसी के लिए आज धरना के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी गई है। संगठन मंत्री केडी जोशी ने कहा कि सरकार के द्वारा इस फैसले को शीघ्र वापस नहीं लिया गया तो सरकार के खिलाफ सड़कों में उतर कर आंदोलन चलाया जाएगा। संघ के अध्यक्ष कमान सिंह ने बताया कि बुधवार का घरना प्रदर्शन भारतीय मजदूर संघ के निर्देश पर किया गया। इस दौरान अध्यक्ष कमान सिंह कुंवर, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता, केडी जोशी, गोविंद धामी, मनोज लाल वर्मा, गिरीश भट्ट,देवकी देवी,पुष्पा धामी,और हेमा भट्ट सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें