फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सात दिन से धधक रहे घनधूरा के जंगल

Fri, 19 May 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कस्तूरी मृग विहार के घनधूरा रेंज के जंगल पिछले सात दिन से धधक रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान दुर्लभ कस्तूरी मृग और अन्य जंगली जानवरों को हो रहा है। वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए क्षेत्र में डेरा डाले हुए है लेकिन आग नहीं बुझ पा रही है।
विज्ञापन

घनधूरा रेंज में बांज सहित अन्य चौड़ी पत्ती प्रजाति के पेड़ हैं। रोज चल रही तेज हवा और अंधड़ के चलते आग विकराल रूप ले रही है। अस्कोट रेंज में आने वाले घनधूरा रेंज की आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की कई टीमें घनधूरा के जंगलों में आग बुझाने का काम कर रही है। इसके अलावा पमस्यारी, आदिचौरा, पमतोड़ी के जंगलों में भी आग लगी हुई है। वन रेंजर पीएस देउपा ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए क्रू स्टेशन में तैनात कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। शीघ्र आग पर काबू पा लिया जाएगा।
फोटो विवरण-19पीटीएच16पी- डीडीहाट के जंगलों की आग इस तरह सड़कों के नजदीक पहुंच गई है।

इनसेट
पाटी के छिनकाछिना के जंगलों में लगी आग
पाटी (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग धधकनी शुरु हो गई है। बृहस्पतिवार शाम पाटी से लगे छिनकाछिना क्षेत्र के जंगल में आग लग गई। बड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह आग पर काबू पाया। इससे पूरे क्षेत्र में धुंध छाई रही। वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने बताया कि छिनकाछिना के लगभग आधे हेक्टेयर भूमि में आग लगी थी। बीट के कर्मचारियों ने तत्परता दिखा कर आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो 18 सीपीटी 12 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें