फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मेडिकल कॉलेज बनने से बंद होंगे गोचर, पनघट

Fri, 19 May 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजस्व गांव हलपाटी और गोड़िया की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि मोस्टामानू, गोड़िया गांव में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि इसके निर्माण के बाद उनके गोचर, पनघट, नौले, धारे और मोस्टमानू मंदिर के लिए जाने वाले देव डोले का रास्ता बंद हो रहा है जिससे भविष्य में दिक्कत आएगी। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से इसके जल्द समाधान की मांग की है। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज में स्थानीय ग्रामीणों को योग्यता के अनुसार नौकरी देने की भी मांग की। इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत और कांग्रेस नेता निशु उप्रेती ने ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। वहां नारायण सिंह, रविंद्र, नरेंद्र सिंह, मोहित, सुजीत, मिलाप सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें