फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन खेले गए 9 मैच

Mon, 07 Nov 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में फुटसाल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले की पहली फुटसाल प्रतियोगिता देबसिंह खेल मैदान में प्रारंभ हो गई है। पहले दिन नौ मैच खेले गए। मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर और जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन  किया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का मुकाबला एकतरफा रहा। स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ की टीम ने गनर्स की टीम को 10-1 से पराजित किया। दूसरा मैच लेलू और भुरमुनी के बीच खेला गया। भुरमुनी की टीम ने 5-2 से जीत हासिल की। तीसरा मैच खेल स्टेडियम और आदर्श कालोनी के मध्य खेला गया। स्टेडियम की टीम ने 8-3 से जीत दर्ज की। चौथा मैच राइजिंग स्टार ने जीआईसी एफसी को 8-0 से पराजित कर जीता। प्रतियोगिता का पांचवें मैच में विण की टीम के न आने के कारण मनकटिया की टीम को वाकओवर दिया गया। छठे मैच में जीआईसी मेन ने बुडलगांव की टीम को 9-1 से हराया। 

सातवें मैच में जीआईसी एफसी जूनियर की टीम ने केंद्रीय विद्यालय की टीम को 5-2 से पराजित किया। आठवां मैच कुसौली ने जेएफसी को 4-1 से पराजित कर जीता। नवां मैच विलेज यूनियन ने लेलू को 7-3 से पराजित कर जीता। रेफरी यतीश ओझा, नवीन खत्री, देवेंद्र रावत, धीरज कपूर, मुकेश पंत, कवींद्र मोहन उप्रेती, नरेंद्र खत्री थे। आंखों देखा हाल विण विकासखंड के खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सुनाया। मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर, एसडीएम सदर संतोष कुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, अर्जुन अवार्डी कैप्टन हरी दत्त कापड़ी आदि ने फुटसाल मैचों का लुत्फ उठाया। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें