फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ और रामनगर की टीमों के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में चल रही अंर्तमहाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के खिलाड़ी मुख्य अतिथि - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंर्तमहाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ के खेल मैदान में चल रही प्रतियोगिता में बुधवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इनमें पिथौरागढ़ और रामनगर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैचों का उद्घाटन कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ.नागेंद्र शर्मा और डॉ.आरएस रफाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच पिथौरागढ़ और चंपावत महाविद्यालयों की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पिथौरागढ़ महाविद्यालय ने चंपावत को 1-0 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला पीजी कॉलेज रामनगर और डीएसबी नैनीताल की टीमों के बीच हुआ। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच में पेनाल्टी शूट आउट में रामनगर ने नैनीताल को 4-2 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मैच पिथौरागढ़ और रामनगर की टीमों के बीच 22 अगस्त को खेला जाएगा। मैच के निर्णायक भूपेंद्र चौहान, कवींद्र मेहता, नितिन उप्रेती, अखिलेश मंडल, रवींद्र उपस्थित रहे। खेल शिक्षक डॉ.पुष्कर अधिकारी के संचालन में आयोजित मैच के अवसर पर प्राचार्य डॉ.डीएस पांगती, डॉ.संतोष कुमार, डॉ.बीएस गोबाड़ी, डॉ.जेएस ज्याला, डॉ.इंदु जोशी, डॉ.दीपक तिवारी, गौरव जोशी, डॉ.जगदीश बिष्ट, डॉ.मुकेश पांडेय, डॉ.कमलेश भाकुनी, डॉ.सतीष जोशी, डॉ.नरेंद्र धारियाल, जीतेंद्र बिष्ट, डॉ.जगदीपक जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें