फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हनुमान मंदिर में फिल्म हनुमान अंश दिखाई गई

Mon, 14 Sep 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। हिंदू जागरण मंच जिला चंपावत की ओर से हनुमान मंदिर लोहाघाट में संत नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म हनुमान अंश का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म देखी।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान के चरणों में श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ किया गया। इसके बाद फिल्म दिखाई गई।
उन्होंने बताया कि मुख्य उद्देश्य समाज में भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा, भारतीय संत परंपरा के प्रति जागरूकता तथा युवा पीढ़ी में सेवा, संस्कार, सदाचार और सकारात्मक जीवन-दृष्टिकोण को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है बल्कि मानवता, करुणा, सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का भी मार्ग दिखाती है।
संत नीम करौली बाबा का जीवन भक्ति, सरलता और सेवा-भाव से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से फिल्म के माध्यम से उपस्थित लोगों को संत जीवन, हनुमान भक्ति और अच्छे आचरण के महत्व से परिचित कराने का प्रयास किया गया। यहां अक्षय प्रताप सिंह, राजेंद्र गड़कोटी, मुकेश जोशी, भास्कर गड़कोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें