फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट महोत्सव का समापन

Mon, 07 Dec 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल फिर मिलने के वायदे के साथ 2015 के मां महेशानी झूलाघाट विकास महोत्सव ने विदा ले ली है। समापन की रात नेपाली स्टार गायक रामचंद्र काफले और उनकी धर्मपत्नी जुन रिझाल काफले ने लोगों की फरमाइश पर नेपाली, हिंदी गीत सुनाए। काफले जोड़ी के गीतों का आनंद लेने के लिए बैतड़ी जिले के सीमांत के गांवों के करीब 500 लोगों ने अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बंद होने से पहले भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर लिया था।
विज्ञापन


नेपाली स्टार गायक रामचंद्र काफले ने ‘छण की नजर लागी ले नाई ले, लठ पार्यो यो तिमरो बानी ले’। आंदोलन ना गरो मेरो माया मा, हिमचुलि में घाम लाग्यो घामीलो’ गीत से समापन की यादगार बनाने का काम किया। काफले के गाए गए गीतों में लोग खूब झूमे। जुन रिझाल काफले ने मनमोहक अंदाज में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की प्रस्तुति दी। उनके गीत ‘नेपाल की छोरी छू म’ गीत को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। रात के डेढ़ बजे तक दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। बैतड़ी नेपाल के विक्रम कुंवर, ममता ने गीत प्रस्तुत किए। डिग्री कॉलेज छात्रावास की बालिकाओं ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

व्यंजन प्रतियोगिता में मीनाक्षी भट्ट पहले, दिलीप, रेनू भट्ट ने तदूसरा, ममता गढ़कोटी तीसरे स्थान पर रही। एकल गायन प्रतियोगिता गौरव राय और पूनम राय ने जीती। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मनोज सामंत, भाजपा ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर जोशी, विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष महर, भाजयुमो के जिला मंत्री शुभम चंद, अनिल रावत, संतोष चंद, राकेश रावत, डीके देवलाल, अभिमन्यु खत्री ने आयोजन की सराहना की। महोत्सव समिति की ओर से कलाकारों, अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। समिति के अध्यक्ष विप्लव भट्ट, उपाध्यक्ष संजय पंगरिया, सचिव सुरेंद्र आर्या, कोषाध्यक्ष रोहित डिक्टिया, राजेश भट्ट, पप्पू थापा, डब्बू गढ़कोटी ने सभी का आभार जताया। संचालन सदानंद भट्ट, जनार्दन उप्रेती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें