फोटो 02 पीटीएच 15 पी- पिथौरागढ़ टीआरसी में भगवान शिव का जयकारा लगाते कैलाश मानसरोवर यात्री। सं
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के आठवें दल के यात्री धारचूला पहुंच गए हैं। यात्री सोमवार को गुंजी रवाना होंगे। आठवें दल के 49 यात्री रविवार दोपहर में केएमवीएन पर्यटक आवास गृह पहुंचे। यहां निगम कर्मियों ने जूस पिलाकर यात्रियों का स्वागत किया। लायजनिंग अधिकारी उमा महेश्वर राय ने बताया कि दल में 38 पुरुष 11 महिलाएं हैं। दल में गुजरात की दो सगी बहनें हेतल पटेल और श्रद्धा पटेल भी शामिल हैं। दोपहर में भोजन के बाद यात्री धारचूला को रवाना हुए। यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि सातवें दल के यात्री नाभीढांग में हैं। यात्री सोमवार को लिपुलेख दर्रे से तकलाकोट में प्रवेश करेंगे। पांचवें दल के यात्री परिक्रमा पूरी कर भारत लौटेंगे। छठे दल के यात्री कैलाश परिक्रमा में जुटे हैं।