चंपावत। श्री आदर्श राम सेवा समिति मल्लीहाट की ओर से आयोजित रामलीला में हनुमान के लंका प्रवेश से लेकर हनुमान-सीता संवाद, लंका दहन और विभीषण-रावण संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कमेटी अध्यक्ष भगवत शरण राय ने सभी का स्वागत किया। यहां केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, निदेशक कूर्मांचल बैंक विकास साह, सूरज प्रहरी, श्याम कार्की, कमल राय, गौरव पांडेय, सुधीर साह आदि मौजूद थे।