फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले का पहला वृद्धाश्रम अगले साल बनकर होगा तैयार

Tue, 06 Oct 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यालय में आंबेडकर नगर के समीप जिले का पहला वृद्धाश्रम बनाया जा रहा है। करीब 9.90 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस वृद्धाश्रम का निर्माण कार्य अगले साल पूरा होने की उम्मीद है। इसके तैयार होने के बाद जिले के वरिष्ठ नागरिकों को रहने के साथ ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्धाश्रम का निर्माण कराया जा रहा है। करीब पांच नाली भूमि में बन रहे इस भवन में महिला और पुरुष बुजुर्गों के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था की जाएगी। यहां 25-25 महिलाओं और पुरुषों के ठहरने की सुविधा प्रस्तावित है। वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। भवन तैयार होने के बाद वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि वृद्धाश्रम का निर्माण कार्य करीब 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अगले साल भवन तैयार होने के बाद इसमें बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें