पिथौरागढ़। जिला खेल कार्यालय पिथौरागढ़ में तैनात गैर एनआईएस कांट्रेक्ट प्रशिक्षकों का तीन दिनी जिला स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हो गया है। कांट्रेक्ट के आधार पर नियुक्त फुटबाल, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, क्रिकेट खेलों के 10 प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। रिफ्रेशर कोर्स में जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, एनआईएस प्रशिक्षक कैप्टन धरम चंद, जनार्दन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, मनोज कुमार पुनेठा, देवेंद्र सिंह रावत, प्रताप सिंह, लीलावती जोशी ने संबंधित खेलों की बारीकियों के साथ ही प्रशिक्षण की जानकारी दी, ताकि प्रशिक्षक तकनीकी खेल प्रशिक्षण बालक, बालिकाओं को दे सकें।
वल्दिया ने बताया कि जिला स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स के बाद राज्य स्तरीय रिफ्रेशर/ओरिएंटेशन कोर्स महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर, देहरादून में दिया जाएगा। प्रथम चरण में 1, 2 जून को फुटबाल, वॉलीबाल, द्वितीय चरण में 4, 5 जून को एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, तृतीय चरण में 7, 8 जून को हॉकी, क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कांट्रेक्ट के आधार पर नियुक्त फुटबाल कोच यतीश ओझा, कैलाश लस्पाल, वॉलीबाल कोच महेंद्र सिंह सिर्खाल, बलवंत सिंह रावत, भावना जोशी राज्य स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स में हिस्सा लेंगे।