फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झिरकुनी के सूरी भटवाड़ तोक में बदहाल सड़क पर हुआ डामरीकरण

Sat, 31 Oct 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट की ग्राम पंचायत झिरकुनी के सूरी भटवाड़ तोक में डामरीकरण कार्य पूरा हो गया है। सड़क में डामरीकरण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। वर्षों से सूरी भटवाड़ तोक के लिए बना मोटर मार्ग जर्जर हालत में होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बरसात हो या सामान्य दिन, खराब सड़क होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ग्रामीण लंबे समय से मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग उठा रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर सूरी भटवाड़ मोटर मार्ग के एक किमी हिस्से में डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। ईई लोक निर्माण विभाग मयंक तिवारी ने बताया कि मार्ग पर डामरीकरण का कार्य संपन्न हो चुका है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से बनी परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें