फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फिर मुखर हुई गंगावली जिला बनाने की मांग

Thu, 27 Jul 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगावली जिला बनाओ संघर्ष समिति ने गंगावली जिला बनाने की मांग की है। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। समिति का कहना है कि सरयू और पूर्वी रामगंगा से गंगावली क्षेत्र लगा है। यहां सर्वाधिक अनुसूचित जाति बहुल के लोग रहते हैं।
विज्ञापन

यहां से जिला मुख्यालय की दूरी 77 किमी है। लोगों काे छोटे-छोटे काम करने के लिए करीब पाच घंटे का समय लगता है। ज्ञापन में कहा गया है कि गंगावली क्षेत्र में गंगोलीहाट और बेड़ीनाग दो तहसील आती हैं। क्षेत्र की जनसंख्या डेढ़ लाख से अधिक है। इस लिहाज से गंगावली को अलग जिला बनाया जाना चाहिए। उन्होंने शीघ्र गंगावली जिला बनाने की मांग की है। इस मौके पर कृष्ण सिंह बोहरा, दर्पण कुमार, ललित पाठक, ललित उप्रेती सहित कई लोग मौजूद रहे।
बता दें कि 90 के दशक में गंगावली को अलग जिला बनाने की मांग की गई। चंपावत और बागेश्वर जिला बनने के बाद गंगावली को भी जिला बनाने की मांग के साथ ही गंगोलीहाट को कमिश्नरी का दर्जा देने की मांग की गई। एक बार क्षेत्रवासी जिले की मांग को लेकर फिर मुखर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें