फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डिग्री काॅलेज में जुलाई तक साइंस फैकल्टी भवन की सौगात मिल जाएगी

Tue, 16 Jun 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डिग्री कॉलेज में जल्द ही साइंस फैकल्टी भवन और परीक्षा हॉल ब्लॉक की सौगात जुलाई माह में मिल जाएगी। इससे कॉलेज में कक्षा कक्षों की कमी समेत अनेक समस्याओं का समाधान होगा। वहीं परीक्षा हॉल ब्लॉक निर्माण के बाद अधिक संख्या में विद्यार्थियों की परीक्षा कराना आसान होगा।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में लंबे समय से कक्षा कक्ष की कमी और पर्याप्त विद्यार्थियों के लिए परीक्षा हॉल की कमी से कॉलेज प्रशासन को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद साइंस फैकल्टी भवन और परीक्षा हॉल ब्लॉक निर्माण की हरी झंडी मिली थी। साइंस फैकल्टी भवन निर्माण की कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन विभाग के जेई दानिश अली ने बताया कि करीब 4.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं परीक्षा हॉल ब्लॉक निर्माण की कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के जेई निमेष अग्रवाल ने बताया कि करीब आठ करोड़ से निर्माण चल रहा है। नवंबर-दिसंबर माह तक निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी ने बताया कि साइंस ब्लॉक में लाइब्रेरी, कक्षा कक्ष, कंप्यूटर रूम, सर्वर रूम, लिफ्ट समेत अनेक व्यवस्थाएं होंगी। परीक्षा हॉल ब्लॉक में लैब, मीटिंग हॉल, कक्षा कक्ष, स्टाफ रूम, स्टोर रूम, मल्टीपरपज हॉल, इंडोर स्पोर्ट्स आदि अनेक कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें