फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों और जवानों का समर्पण सराहनीय : डीजीपी

Sun, 01 Jun 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में 11 वीं वाहिनी परिसर में निरीक्षण के दौरान महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। एसएसबी के महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ और 11वीं वाहिनी डीडीहाट का भ्रमण किया। उन्होंने 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के मुख्यालय परिसर की प्रशंसा करते हुए सभी अधिकारियों और जवानों की कार्यकुशलता और समर्पण की भी सराहना की।
विज्ञापन

महानिदेशक को जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने पौधरोपण किया। भ्रमण के दौरान महानिदेशक ने जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए निर्मित बैडमिंटन हॉल के साथ ही योग शेड का उद्घाटन किया। इसके अलावा संदीक्षा की अध्यक्ष शिखा प्रसाद ने बल कार्मिकों व उनके परिजनों के लिए ओपन जिम का उद्घाटन किया। महानिदेशक ने डी-समवाय, जौलजीबी कैंपस की सराहना की।
इस दौरान महानिदेशक ने शहीद सहायक कमांडेंट चारु चंद्र पाठक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहां रानीखेत के मुख्यालय के महानिरीक्षक अमित कुमार, उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल, कमांडेंट मनोज कुमार सिंह, कमांडेंट 55वीं वाहिनी आशीष कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और सभी जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इधर, 11वीं वाहिनी डीडीहाट पहुंचने पर कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। महानिदेशक ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद पौधारोपण किया। उन्होंने सैनिक सम्मेलन कर जवानों से बातचीत की। वहां क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा से उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल, 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ से कमांडेंट आशीष कुमार, बल मुख्यालय से कमांडेंट मनोज कुमार सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें