फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर के हमले से ग्रामीण की मौत

Wed, 21 Jan 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जानवर चराने ओलीगांव के जंगल गए एक व्यक्ति की जंगली सुअर के हमले में मौत हो गई। वन विभाग ने परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में पांच हजार रुपए दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ओलीगांव निवासी प्रेम राम (55) पुत्र खीम राम गांव के ही रवि कुमार, रोशन सिंह के साथ जानवरों को लेकर जंगल गए थे। 12.50 बजे जंगली सुअर से अचानक प्रेम राम पर हमला कर दिया। डर के मारे रवि और रोशन पेड़ पर चढ़ गए। प्रेम राम 10 मिनट तक सुअर से भिड़ता रहा, लेकिन सुअर प्रेम राम को 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बाद में रवि कुमार और रोशन के हल्ला मचाने पर सुअर जंगल की ओर भाग गया।
प्रेम राम के गांव के रिश्ते के भतीजे रवि कुमार ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। 108 से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गंगोलीहाट लाया गया। जहां इलाज के दौरान ग्रामीण ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सक डा. निशांत सक्सेना ने बताया कि सुअर के हमले से ग्रामीण का काफी खून बह गया था। सिर, छाती के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट होने के कारण उसे नहीं बचाया जा सका। वन क्षेत्राधिकारी डीसी जोशी ने प्रेम राम के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में पांच हजार रुपए दिए। उपजिलाधिकारी टीएस मर्तोलिया ने अस्पताल में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बधाया।  ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें