फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशरूम खाने से बीमार हुए एक और बच्चे की मौत

Thu, 21 Jul 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मशरूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवलथल के बमडोली गांव में तीन दिन पहले जंगली मशरूम खाने से बीमार शंकर राम के परिवार के चार सदस्यों की हालत फिर से बिगड़ गई है। बृहस्पतिवार को गंभीर रूप से बीमार शंकर राम के बेटे ललित (14) को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई जबकि उसकी बहन कविता गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित शंकर राम और उनकी पत्नी सुनीता की हालत भी खराब है, लेकिन धनाभाव के कारण वह अस्पताल नहीं आ पाए।
विज्ञापन


 जंगली मशरूम की सब्जी खाने से शंकर राम के परिवार के सभी पांच सदस्य बीमार हो गए थे। इनमें से एक बालिका चांदनी ने जिला अस्पताल में तीन दिन पहले दम तोड़ दिया था। परिवार के चार लोगों को जिला अस्पताल से छुट्टी दे गई थी, लेकिन घर पहुंचते ही चारों की तबियत फिर बिगड़ गई। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू ने बताया कि जहरीला मशरूम खाने से सभी को इंफेक्शन हो गया है।

इन लोगों के पेट से खून निकल रहा है और किडनी में खराबी आने की आशंका है। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि शंकर राम बेहद गरीब है और वह बच्चों, खुद का इलाज करा पाने में असमर्थ है। उन्होंने लोगों से शंकर राम की मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें