फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध प्रभावित गांव को एक साथ बसाया जाएगा

Sat, 03 Feb 2018 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पंचेश्वर बांध प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वित्त, पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने शनिवार को कंथगांव, बेड़ा, हिमतड़, सल्ला, चिंगरी गांवों में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने कहा कि पंचेश्वर बांध से क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार तेज गति से बढ़ेगा, लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। कहा कि एक गांव के लोगों को एक ही स्थान पर बसाया जाएगा।

विज्ञापन


मंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज चिंगरी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने मंत्री के सामने सड़क पर डामरीकरण करने के साथ ही बिजली और पानी की दिक्कत से अवगत कराया। मंत्री ने कहा इन कार्यों को जल्दी अमलीजामा पहनाया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। मंत्री ने कहा पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों का विस्थापन किया जाएगा।

एक गांव के लोगों को एक ही स्थान पर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि गांव की संस्कृति बनी रहे। मंत्री ने कहा बांध बनने के बाद क्षेत्र में पर्यटन के द्वार खुलेंगे। लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी, क्षेत्र आर्थिक रूप से संपन्न होगा। भ्रमण में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, कृपाल वल्दिया, देवेंद्र भट्ट, गजेंद्र राणा, लाल सिंह शास्त्री, डॉ. प्रदीप जोशी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें