फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद ने काट दी नगर पालिका की बिजली

विज्ञापन
नगर पालिका पिथौरागढ़ की लाइट काटते नया बाजार वार्ड के सभासद अनिल माहरा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नया बाजार वार्ड में पथ प्रकाश व्यवस्था को ठीक करने की लंबे समय से मांग कर रहे सभासद ने नगर पालिका की बिजली काट दी। इस कारण पालिका में कई देर तक कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन

सभासद अनिल माहरा ने कहा कि उनके वार्ड में पथ प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई है जिसे दुरुस्त करने की मांग वह पालिका से कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में पथ प्रकाश व्यवस्था बदहाल होने से वार्ड के लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने दीपावली से पहले पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं करने पर पालिका में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ईओ दीपक गोस्वामी का कहना है कि नगर में स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें