पिथौरागढ़ नगर पालिका के सभागार में आयोजित होमगार्ड्स सम्मेलन में मौजूद होमगार्ड्स। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को होमगाडों का सम्मेलन हुआ जिसका शुभारंभ होमगाड के जिला कमांडेंट नितिन काकेरवाल ने किया। उन्होंने होमगाडों की समस्याओं का अपने स्तर से समाधान कराने का आश्वासन दिया।
निरीक्षक रविंद्र प्रसाद ने होमगाडों की सभी प्लाटूनों के अवैतनिक अधिकारियों और होमगाडों से कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर पुलिस के सहायक के रूप में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले होमगाडों की समस्याओं को समझने और उनका निराकरण करना है।
इस दौरान होमगाडों ने जिला कमांडेंट काकेरवाल को पिथौरागढ़ में प्रत्येक तीन माह बाद होमगाडों की ड्यूटी में रेस्ट या ब्रेक होने की समस्या बताई। कहा कि इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिला कमांडेंट ने विभाग की ओर से होमगाडों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संवाद