फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को भी चला अचार संहिता का डंडा

Tue, 12 Mar 2019 11:45 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
धारचूला में पोस्टर बैनर हटाते कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विज्ञापन
धारचूला/गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। मंगलवार को धारचूला और गणाईगंगोली तहसील में चुनाव आचार संहिता का डंडा चला। धारचूला में नगरपालिका के ईओ पीएस बोरा, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रेम लाल, राजस्व उप निरीक्षक हुकुम सिंह धामी की टीम ने नगर में लगे होल्डिंग, बैनर, पोस्टर हटवाए। गणाईगंगोली में राजस्व कर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों में लगे राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टरों के साथ ही टीम ने सार्वजनिक स्थानों से होर्डिंग हटवाए। राजस्व टीम ने सरकारी, सार्वजनिक संपत्ति पर चुनाव से संबंधित बैनर, पोस्टर न लगाने की अपील की। 


आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करें राजनीतिक दल
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले में अभी कुल 587 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मतदेय स्थल अतिरिक्त बनाए जाने के लिए निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से शीघ्र बूथ लेबल एजेंट की सूची निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। जिन मतदाताओं का नाम अभी भी सूची में दर्ज नहीं हुआ है उनका नाम जोड़े जाने के लिए एक अवसर और दिया गया है वह संबंधित बीएलओ के पास जाकर आवेदन भर सकता है। बैठक में नोडल अधिकारी मुख्य कोषाधिकारी डा.पंकज कुमार शुक्ला, एडीएम आरडी पॉलीवाल आदि थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें