फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शार्ट सर्किट से घंटाघर में लगी घड़ी बंद

Tue, 01 Aug 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ टकाना तिराहे ​स्थित घंटाघर की घड़ी एक सप्ताह से बंद चल रही है। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के टकाना मार्ग पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से बनाए गए घंटाघर में लगी घड़ी शार्ट सर्किट के कारण एक सप्ताह से बंद चल रही है। इसे ठीक कराने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर की सुंदरता बढ़ाने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पूर्व डीएम डॉ. आशीष चौहान के प्रयासों से टकाना में घंटाघर का निर्माण किया गया था। घंटाघर के निर्माण के बाद टकाना तिराहे की सुंदरता बढ़ी है। हर घंटे बजने वाली घंटी लोगों को आकर्षित करती थी। घंटाघर में लगी घड़ी के बंद होने से लोगों में नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि लाखों की लागत से घंटाघर का निर्माण किया गया है। जिला प्रशासन को घंटाघर में लगी घड़ी को शीघ्र ठीक कराना चाहिए। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नीरज ओली का कहना है कि शार्ट सर्किट से घड़ी बंद हो गई है। जल्द ही घड़ी को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें