फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिर्फ कागजों पर हो रही हैं नगर की सड़कें गड्ढा मुक्त

Sat, 25 Oct 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर सतगढ़ के पास बने गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शासन के निर्देश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात हो रही है। इसके लिए 31 अक्तूबर की तिथि तय है। सभी जिम्मेदार विभाग सड़कों पर गड्ढे भरने की बात कर रहे हैं जो सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। अब भी गड्ढों से पटीं नगर की आंतरित सड़कें और चीन सीमा को जोड़ने वाला प्रमुख हाईवे इसका प्रमाण है।
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावों की हकीकत जानने संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की। नगर से गुजरने वाला चीन सीमा को जोड़ने वाला प्रमुख पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर सिर्फ एक साल पहले डामर करने के बाद भी पलेटा के आसपास गड्ढे बने हैं। इन गड्ढों पर अब तक बीआरओ की नजर नहीं पड़ी है। वहीं सिल्थाम से रई तक पिछले दिनों गड्ढे तो भरे गए लेकिन इसमें सिर्फ औपचारिकता निभा दी गई। कुछ समय बाद ही पैंच उखड़कर यहां फिर से गड्ढे नजर आने लगे हैं। नगर से बिण कैंट एरिया को जोड़ने वाली सड़क पर जाखनी तिराहे के आसपास बने गड्ढे सिस्टम के सभी दावों को हवाई साबित कर रहे हैं। वहीं जीआईसी रोड पर बने गड्ढे भी लोगों के लिए मुसीबत बने हैं। 31 अक्तूबर आने में सिर्फ छह दिन शेष हैं। सालों से इन सड़कों पर बने गड्ढों का भरने का लोग इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों में ये गड्ढे धरातल पर भरे जाएंगे या कागजों में यह सवाल चर्चाओं में है। संवाद
आरटीओ कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे
आरटीओ कार्यालय को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क गड्ढों से पटी है। इन गड्ढों में हर बार मिट्टी भरकर जिम्मेदारी निभा दी जाती है। शासन के निर्देश के बाद भी अब तक गड्ढों को डामर से भरने का काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में इस सड़क के गड्ढे भरने को लेकर संशय है।
विज्ञापन

कोट
निश्चित तौर पर अब भी कई सड़कों पर गड्ढे हैं। सभी जिम्मेदार विभागों को तय समय पर गड्ढे भरने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यदि इसमें लापरवाही हुई तो संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय होगी और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बीआरओ की सड़क की हालत अधिक खराब है। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। - आशीष भटगांई, डीएम, पिथौरागढ़

बोले कारोबारी
जाखनी सड़क पर कई जगह अब भी गड्ढे हैं। इन गड्ढों को भरकर आवाजाही सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता दिखानी चाहिए।
- कैलाश कठायत, कारोबारी, पिथौरागढ़
-
नगर की सड़कें बेहतर होंगी तो दुर्घटनाएं भी रुकेंगी और पर्यटन को भी बल मिलेगा। गड्ढे भरने में औपचारिकता निभाई जा रही है। पैच वर्क की गुणवत्ता भी सही नहीं होने से सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पा रही हैं। - अंकुर महर, कारोबारी, जाखनी
-
बोले लोग
कई सड़कों पर अब भी गड्ढे बने हैं। इन्हें भरने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सिर्फ हवाई दावे होते हैं। - जनार्दन पंत, पिथौरागढ़
-
हाईवे पर गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बाइक सवार गड्ढों में रपटकर चोटिल हो रहे हैं। हाईवे पर सिर्फ एक साल में ही डामर उखड़ गया जो गंभीर लापरवाही है। - सुनील कापड़ी, पलेटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें