फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने देखे हिमालयन ब्ल्यू टेल, पिंक ब्रवेद

Sun, 03 Apr 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बर्ड वाचिंग कैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैसरकुंड, थामरीकुंड, खलियाटॉप, बेटुलीधार में बर्ड वाचिंग कैंप में शामिल बच्चों के लिए रविवार का दिन बेहद सुकून भरा रहा। बच्चों को हिमालयन ब्ल्यू टेल, ब्ल्यू थ्रोटेड बारबेट, पिंक ब्रोवेद रोज फिंच, रूफस सिबिया प्रजाति की पक्षियों के दर्शन हो गए। यह पक्षी दिखने में बेहद सुंदर और स्वभाव से बेहद शर्मीली होती हैं। मोनाल संस्था की ओर से स्कूली बच्चों के लिए बर्ड वाचिंग का कैंप लगाया गया है। रविवार को 25 बच्चे इन बुग्यालों में पक्षियों की जानकारी लेने पहुंचे।
विज्ञापन


मोनाल संस्था के सुरेंद्र पंवार ने बताया कि इस सीजन में ग्रेड कॉमरेंट, औरेंज हेडेड थ्रस, रूफस ट्रिपै, यूरेसिअन्न कुकू, एशियाई कोयल, वेग टेल, ग्रीन पिजान, गोल्डन ओरील आदि पक्षी अब इस सीजन में नजर आने लगेंगे। बर्ड वाचर सुरेंद्र पंवार ने बताया कि इस समय ऋतु परिवर्तन होता है। ऐसे मौके पर विभिन्न प्रजातियों के पक्षी हिमालयी बुग्यालों में पहुंच जाते हैं।

श्री पंवार के साथ बृजेश धर्मशक्तू, पुष्कर और दीपक पंवार भी बर्ड वाचिंग के दौरान बच्चों को जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कैंप में भाग लेने के लिए कोई आयुसीमा तय नहीं की गई है। मोनाल संस्था की योजना है कि स्थानीय स्तर पर ही बर्ड वाचिंग गाइड तैयार किए जाएं। कैंप में शामिल मनोज के अनुसार अब तक वह ट्रैकिंग गाइड बनने की तमन्ना पाले था, लेकिन बर्ड वाचिंग कैंप में भाग लेने के बाद मन कर रहा है कि अब बर्ड वाचर बना जाए।
विज्ञापन


मोनाल के इंतजार में बच्चे
बुग्यालों में अब तक मोनाल पक्षी नजर नहीं आया है। राज्य पक्षी के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुके मोनाल को देखने की बच्चों में बेहद लालसा है। बर्ड वाचर सुरेंद्र पंवार ने बताया कि जल्दी ही मोनाल भी नजर आएगा और बच्चों की जिज्ञासा शांत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें