फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खेल रहे बच्चे को खा गया तेंदुआ

Mon, 22 Aug 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
घर में खेल रहे बच्चे को खा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। इस तहसील के चौना गांव में रविवार रात करीब नौ बजे घर के अंदर से ढाई साल के एक बालक को तेंदुआ उठा ले गया। बालक का शव पूरे दस घंटे बाद सोमवार सुबह घर 200 मीटर दूर एक झाड़ी से बरामद हुआ है। तेंदुए ने बच्चे की छाती, पैर, पेट का सारा हिस्सा खा दिया था। पूरे इलाके में इस घटना के बाद भारी दहशत का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार सुबह डर से कई बच्चों को उनके परिजनों ने स्कूल नहीं भेजा। वन विभाग की टीम रात ही में मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि चौना गांव में श्याम सिंह का ढाई वर्षीय बेटा राज सिंह घर के अंदर ही अपनी पांच वर्षीय बहन याचिका के साथ खेल रहा था। गर्मी की वजह से घर के दरवाजे खुले थे। तेंदुआ मौका देखते ही घर के अंदर घुस गया और राज को उठाकर ले गया। परिवार के लोग घर के दूसरे कमरे में थे। तेंदुआ जैसे ही राज पर झपटा तो उसकी बहन ने हल्ला मचा दिया। परिवार के लोगों के आने तक तेंदुआ बच्चे को लेकर जा चुका था। गांव के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा और वन क्षेत्राधिकारी दीप कांडपाल को दी।

दोनों रात ही में मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से रातभर मशाल जलाकर बच्चे की तलाश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह फिर से तलाशी का अभियान शुरू हुआ। बच्चे का क्षत विक्षत शव मिल गया। सूचना के बाद भी समय पर राजस्व उपनिरीक्षक के मौके पर न आने से लोगों में गुस्सा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पहाड़ों में इस सीजन में अक्सर नरभक्षी तेंदुओं का आतंक बढ़ जाता है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सजग करते हुए कहा है कि रात के समय बच्चों को अकेला न छोड़ें। उनको घर से बाहर न आने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें