फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने तेजम में किया तहसील का उद्घाटन

Thu, 24 Nov 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
तेजम में तहसील के उद्घाटन पर लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तेजम में तहसील का उद्घाटन किया। तेजम जिले की बारहवीं तहसील होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज तेजम का नाम महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत के नाम पर रखने, मल्ला भैंसकोट और धामीगांव में फील्ड का निर्माण कराने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा उनकी सरकार ने महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत को सम्मान देने का काम किया है। उनके नाम से मुनस्यारी में पर्वतारोहण संस्थान खोला गया है। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार सीमांत क्षेत्र के विकास में पूरा फोकस कर रही है। प्रदेश में एक हजार नई सड़कें बन रही है। अकेले धारचूला विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ सौ सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा धारचूला विधानसभा क्षेत्र में दो ही तहसीलें हुआ करती थी। उनकी सरकार ने बंगापानी और तेजम में तहसील खोलकर इनकी संख्या चार कर दी है। इलाके के लोगों को ओबीसी का लाभ दिया गया है। नाचनी में ट्रेजरी खोली है। 

मुख्यमंत्री ने कहा उप चुनाव में मैं घायल था, इसके बावजूद लोगों ने पूरा सहयोग दिया। मैंने भी विकास में कोई कमी नहीं की। जो कमियां रह गई हैं, पूरी की जाएंगी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व सहयोगी तेजम निवासी स्वर्गीय बाला सिंह रावत को याद किया। मुख्यमंत्री आधा घंटा तेजम में रहे। सभा में उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, राज्य विधि परिसीमन आयोग के उपाध्यक्ष रमेश कापड़ी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जगत बृथ्वाल, जगत महर, पूर्व प्रधान हरीश चंद्र सिंह रावत ने भी संबोधित किया। संचालन कुंदन बथियाल ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मुनस्यारी रवाना हो गए।
विज्ञापन


पटवारी चौकी का किया जा रहा सुधार
तेजम तहसील कार्यालय की स्थापना के लिए पटवारी चौकी में सुधारीकरण का काम किया जा रहा है। वहीं से तहसील संचालित होगी। अभी तहसील में तहसीलदार और अन्य स्टाफ की व्यवस्था सरकार ने नहीं की है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही स्टाफ की तैनाती का भरोसा दिलाया। कहा जल्द ही तेजम तहसील काम करने लगेगी।

सड़कों का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तल्ला भैंसकोट-बजेता 8 किमी सड़क, धापा से बुंई 8.5 किमी, मुवानीदवानी से आलम दारमा 7.5 किमी सड़क का शिलान्यास किया। कहा जल्द इन सड़कों में काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें