फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल प्रहरी ने छापा मारकर दो लाख की बीड़ी पकड़ी

विज्ञापन
बैतड़ी में पकड़ी गई बीड़ी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में प्रहरी ने एक दुकान में छापा मारकर दो लाख रुपये की प्रतिबंधित बीड़ी पकड़ी है। बीड़ी पकड़ने के बाद व्यापारियों ने देर रात प्रहरी कार्यालय बैतड़ी का घेराव किया। बैतड़ी पुलिस ने तस्करी और घेराव में शामिल लोगों की पहचान करनी शुरु कर दी है। लाॅकडाउन के बाद नेपाल की बाजारों मे नशीले पदार्थ बीड़ी, गुटका, सुर्ती का मांग बहुत अधिक बड़ गई है। उपभोक्ता 12 रुपए की बीड़ी को 40 से अधिक कीमत में खरीद रहा है। इसी को देखते हुए नेपाल में महाकाली नदी के रास्ते घोड़ा बीड़ी की मांग बढ़ गई है। इसी फायदा उठाकर सीमावर्ती कस्बों के कुछ व्यापारी तस्करों के साथ मिलकर ट्यूब से बीड़ी की खूब तस्करी कर रहे है। तस्कर भारत से बीड़ी अवैध तरीके से नेपाल पहुंचा रहे हैं। सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर बैतड़ी प्रहरी ने एक व्यापारी के यहां से छह बंडल बीड़ी के बरामद किए है। बैतड़ी के डीएसपी ने बताया अवैध तरीके के बीड़ी का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को जब्त बीड़ी को कस्टम विभाग को सौप दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें