फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गणित के कंधों पर भौतिकी का बोझ

Mon, 27 Jul 2026 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा में दो साल से भौतिक विज्ञान प्रवक्ता का पद रिक्त होने से छात्रों का भविष्य अधर में है। गणित के शिक्षकों की ओर से वैकल्पिक तौर पर यह विषय पढ़ाए जाने के कारण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है जिससे अभिभावकों और छात्र-छात्राओं में गहरा आक्रोश है। उन्होंने तत्काल विषय-विशेषज्ञ शिक्षक की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा में वर्तमान में 274 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनमें इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की कक्षा 11 और 12 में करीब 50 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विद्यालय में वर्ष 2024 से भौतिक विज्ञान विषय के प्रवक्ता का पद रिक्त है। शिक्षक की नियुक्ति न होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। गणित के शिक्षक भौतिक विज्ञान पढ़ा रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को विषय का सही ज्ञान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

वहीं पीटीए अध्यक्ष हयात सिंह बिष्ट ने बताया कि विद्यालय में भौतिक विज्ञान के शिक्षक का पद लंबे समय से रिक्त है। इससे इंटर विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में उन्होंने जल्द से जल्द रिक्त पद पर शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग की है।
-
इस संबंध में जन-जन सरकार, जन-जन द्वार कार्यक्रम के दौरान भी शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन अब तक विद्यालय में शिक्षक की तैनाती नहीं हो सकी है। विद्यालय में विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। -गौरव कुमार, प्रधान, ग्राम पंचायत देवीधुरा

जिले के विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेज दी गई है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए संबंधित विद्यालयों में जल्द ही नए शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। - मान सिंह बिष्ट, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें