फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सपनों का पुल आसान बना देगा जिंदगी

Thu, 25 Dec 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
खुमती गांव में घटखोला नाले पर ग्रामीणों की आवाजाही के लिए बना लकड़ी का अस्थायी पुल। स्रोत:ग्राम
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। खुमती गांव में घटखोला नाले पर 60 मीटर लंबा स्टील का पुल बनेगा। 263.08 लाख की लागत से बनने वाले पुल से क्षेत्र के लोगों के साथ ही विद्यार्थियों को उफनाते नाले को जान जोखिम में डालकर पार नहीं करना होगा। क्षेत्र के लोगों को इस पुल के रूप में बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, ग्राम पंचायत खुमती में विभिन्न नालों पर बने चार पुल वर्ष 2020 की आपदा में बह गए थे। तब से यहां पुलों का निर्माण नहीं हुआ है। हर साल उफनाते नालों पर खतरा कम करने के लिए लकड़ी के अस्थायी पुल बनाए जाते हैं जो कुछ समय बाद ही बह जाते हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोग और जीआईसी खुमती में पढ़ने वाले 70 से अधिक विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर नालों को पार कर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। बारिश में खतरा अधिक बढ़ता है। अब क्षेत्र के लोगों और विद्यार्थियों की आवाजाही सुगम होगी। घटखोला नाले पर स्टील गार्डर का 60 मीटर लंबा पुल बनने जा रहा है। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी है।

सकपड़ा, दुमौलिया और भौरानी नाले में भी पुल का है इंतजार
वर्ष 2020 में सकपड़ा, दुमौलिया और भौरानी नाले पर पक्के पुल आपदा की भेंट चढ़ गए थे। तब से यहां पुलों के नवनिर्माण की पहल नहीं हुई। इस अनदेखी से क्षेत्र की पांच हजार से ज्यादा की आबादी खतरा मोल लेकर नालों को पार कर रही है। घटखोला में तो पुल निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है, अन्य जगहों पर पुल न बनने से क्षेत्र के लोगों में निराशा है। क्षेत्र के लोगों ने सभी जगह पक्के पुलों का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
खुमती के घटखोला नाले में पक्के स्टील गार्डर पुल का निर्माण होगा। स्वीकृति मिल चुकी है, जल्द ही कार्य शुरू होगा। पुल बनने से ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी। - भूपेंद्र महर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, पिथौरागढ़
कोट
घटखोला नाले पर पक्के पुल के निर्माण की स्वीकृति मिलने से खुशी है। अन्य जगहों पर भी पुलों की जरूरत है। सरकार को ग्रामीणों की दिक्कत समझते हुए अन्य स्थानों पर भी पुल निर्माण करना चाहिए। शासन-प्रशासन से इसके लिए मांग की जाएगी। - विमला देवी, प्रधान, खुमती
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें